प्राइवेट नौकरी छोड़ किसान की बेटी बनीं IAS: सासाराम की सड़कों पर अब ‘प्रिया रानी’ का जलवा, जानें उनकी प्रेरणादायी कहानी
इन दिनों सासाराम की गलियों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक, बस एक ही नाम की चर्चा है— SDM प्रिया रानी। पोस्ट ऑफिस चौक पर भीड़ के बीच लोगों को न्याय का भरोसा दिलातीं और शांति बनाए रखने की अपील करतीं प्रिया रानी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी कार्यशैली और ‘एक्शन मोड’ के कारण सुर्खियों में आईं प्रिया रानी आखिर कौन हैं? आइए जानते हैं उनके संघर्ष से सफलता तक का सफर।
BIT मेसरा से बीटेक और फिर कॉर्पोरेट करियर
प्रिया रानी मूल रूप से पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं। एक साधारण किसान पिता और गृहणी मां की बेटी प्रिया ने हमेशा बड़े सपने देखे। उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित BIT Mesra से B.Tech की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद एक नामी प्राइवेट कंपनी में नौकरी जॉइन कर ली। कॉर्पोरेट लाइफ अच्छी चल रही थी, लेकिन प्रिया के मन में देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने की कसक बाकी थी। इसी चाहत ने उन्हें सिविल सेवा की कठिन डगर पर ला खड़ा किया।
पहले ही प्रयास में सफलता, पर मंजिल अभी दूर थी
प्रिया रानी की मेधा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2021 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली। 284वीं रैंक के साथ उनका चयन IDES (भारतीय रक्षा संपदा सेवा) के लिए हुआ। नौकरी हाथ में थी, लेकिन उनका सपना ‘IAS’ बनने का था। उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी को और धार दी।
AIR-69 के साथ पूरा किया IAS बनने का सपना
साल 2023 में प्रिया रानी की मेहनत रंग लाई। उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 69 हासिल की और अपने IAS बनने के सपने को हकीकत में बदल दिया। 22 अगस्त 2026 को उन्होंने सासाराम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM/SDO) के रूप में पदभार संभाला और अपनी पहली ही पोस्टिंग में अपनी खास पहचान बना ली है।
सासाराम में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को लिखित में लेना और त्वरित समाधान का आश्वासन देना, प्रिया रानी की कार्यशैली को औरों से अलग बनाता है। किसान की बेटी से एक सशक्त IAS अफसर बनने तक का उनका यह सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


