
झटका! इंडिगो ने बढ़ाया हवाई किराया, 14 मार्च से लागू होगा नया फ्यूल चार्ज; जानें अब कितनी महंगी होगी आपकी टिकट
IndiGo Fare Hike: हवाई सफर करने वालों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है। एयरलाइन ने साफ किया है कि 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों ही रूटों की उड़ानों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक का अतिरिक्त ‘फ्यूल चार्ज’ (Fuel Charge) वसूला जाएगा।
जानिए, आपके रूट पर कितना बढ़ा किराया?
इंडिगो द्वारा जारी बयान के मुताबिक, किराए में यह बढ़ोतरी गंतव्य की दूरी के आधार पर तय की गई है:
- घरेलू उड़ानें: भारत के भीतर और भारतीय उपमहाद्वीप में सफर के लिए 425 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
- पश्चिम एशिया: इन सेक्टरों के लिए यात्रियों को 900 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
- दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन और अफ्रीका: इन क्षेत्रों के लिए फ्यूल चार्ज 1,800 रुपये तय किया गया है।
- यूरोप: यूरोपीय देशों की लंबी दूरी की उड़ानों के लिए यात्रियों पर सबसे ज्यादा 2,300 रुपये का बोझ पड़ेगा।
IndiGo introduces fuel charge on domestic and international routes, effective 14th March, 2026
Starting 14th March 2026, overall prices for all new bookings on IndiGo flights will include the following additional Fuel Charge, per sector- Within Domestic India Rs 425, Indian… pic.twitter.com/llXXdrtsYS
— ANI (@ANI) March 13, 2026
आखिर क्यों बढ़ानी पड़ी कीमतें?
विमानन कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव की वजह से विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भारी उछाल आया है। चूंकि किसी भी एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च (Operating Cost) में अकेले ईंधन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत होती है, इसलिए इस खर्च को संतुलित करने के लिए ‘फ्यूल चार्ज’ लगाना जरूरी हो गया था।
एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) दरअसल केरोसिन पर आधारित एक अत्यधिक शुद्ध पेट्रोलियम उत्पाद है, जिसे जेट ईंधन भी कहा जाता है।
इंडिगो ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि यदि ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा भार यात्रियों पर डाला जाता, तो किराए में बहुत बड़ी वृद्धि होती। यात्रियों को इस झटके से बचाने के लिए कंपनी ने अपेक्षाकृत कम राशि का शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। बता दें कि इंडिगो से पहले 10 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
