
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा के घर बप्पा का स्वागत तो बड़े ही उत्साह के साथ हुआ, लेकिन इस जश्न के बीच आहूजा परिवार के रिश्तों की खटास ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं. दिन में सुनीता आहूजा के तीखे तेवर और रात में गोविंदा की वापसी के बाद फैमिली फोटो से उनकी रहस्यमयी गैरमौजूदगी ने प्रशंसकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
दिन में दिखा सुनीता का ‘स्वैग’, कहा- ‘उन्हें दर्शन के लिए आना ही पड़ेगा’
बप्पा के स्वागत की शुरुआत काफी जोशपूर्ण रही. सुनीता आहूजा ढोल-नगाड़ों की थाप पर अकेले ही थिरकते हुए गणपति बप्पा को घर लेकर आईं. उस वक्त गोविंदा एक प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते अमेरिका में थे. जब मीडिया ने गोविंदा की अनुपस्थिति पर सवाल किया, तो सुनीता के जवाब में एक अलग ही तल्खी और सख्ती महसूस की गई. उन्होंने दो टूक कहा, “आमतौर पर गोविंदा या यशवर्धन बप्पा को लाते हैं, लेकिन इस बार मैंने कमान संभाली है. गोविंदा जी अमेरिका में हैं और रात को लौटेंगे. थकान होगी तो शायद आज न आएं, लेकिन यह उनका घर है, इसलिए बप्पा के दर्शन के लिए उन्हें आना ही पड़ेगा.”
थकान पर भारी पड़ी भक्ति: आधी रात को बच्चों संग आरती में दिखे गोविंदा
सुनीता के इस कड़े बयान के कुछ घंटों बाद, देर रात गोविंदा सीधे एयरपोर्ट से अपने घर पहुंचे. लंबी यात्रा की थकान के बावजूद उन्होंने बप्पा के चरणों में हाजिरी लगाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन के साथ पूरी श्रद्धा से आरती करते और मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज देते नजर आए.
गोविंदा और सुनीता आहूजा का परिवार
तस्वीर से ‘लेडी बॉस’ गायब: क्या आहूजा परिवार में सब ठीक है?
इस पूरे घटनाक्रम में असली सस्पेंस तब पैदा हुआ जब देर रात की पूजा और फैमिली फोटो से सुनीता आहूजा पूरी तरह नदारद रहीं. जो पत्नी दिनभर बप्पा की अगवानी में सबसे आगे थी, वह पति के घर लौटते ही फ्रेम से बाहर क्यों हो गई? इंटरनेट पर अब यह चर्चा तेज है कि क्या गोविंदा के देर से आने पर सुनीता खफा थीं, या फिर परिवार के बीच कोई अनबन चल रही है? भले ही गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर उत्सव की रस्म निभाई, लेकिन सुनीता की इस दूरी ने खुशियों के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘हवा में लिखी बातों को साफ करना है’ सुनीता अहूजा के ‘अफेयर’ वाले दावों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: ‘बर्बाद हो जाए गोविंदा…’ आखिर कौन थी वो औरत, जो रोज मांगती थी सुपरस्टार के डाउनफॉल की दुआ?
The post Govinda and Sunita Ahuja: दिन में अकेले ढोल बजाया, रात में गोविंदा के आते ही गायब हुईं सुनीता, क्या आहूजा परिवार में बढ़ा तनाव? appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
