जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट
कतर गैस प्लांट में भीषण धमाका: जमशेदपुर के राजा अली इमाम की मौत, ईद मनाकर लौटे लाल की याद में बिलख रहा परिवार
Qatar Gas Plant Explosion News: कतर के रास लाफान स्थित गैस प्लांट में हुए एक भयावह धमाके ने जमशेदपुर के धातकीडीह में मातम पसर दिया है। इस हादसे में धातकीडीह (रोड नंबर-4, ए ब्लॉक) निवासी 45 वर्षीय राजा अली इमाम की जान चली गई है। राजा कतर नेशनल फैसिलिटी सर्विसेज कंपनी में बतौर इंस्ट्रूमेंट तकनीशियन कार्यरत थे। रविवार से ही अनहोनी की आशंका में डूबे परिवार को जब मंगलवार को आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की खबर मिली, तो घर में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजा अली इमाम अपने पीछे पत्नी के अलावा एक सात साल की बेटी और पांच साल के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। वह पिछले चार सालों से कतर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अभी कुछ ही समय पहले वह ईद मनाने जमशेदपुर आए थे और परिजनों के साथ खुशियां बांटकर वापस काम पर लौटे थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान ने बताया कि राजा बेहद मिलनसार व्यक्ति थे और जाने से पहले सबसे मिलकर गए थे। सबसे दुखद बात यह है कि हादसे के बाद से अब तक उनका पार्थिव शरीर भी बरामद नहीं हो पाया है, जिससे परिजनों की व्याकुलता और बढ़ गई है।
बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में मची तबाही
यह भीषण हादसा कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल पर रविवार की रात हुआ। कतर के ऊर्जा मंत्री के अनुसार, बरजान पोर्ट पर हुए इस शक्तिशाली धमाके में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में भारत और पाकिस्तान के कई नागरिक शामिल हैं। कतर के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस हादसे के बाद से 18 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 54 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट
The post कतर गैस प्लांट धमाके में जमशेदपुर के राजा अली इमाम की मौत appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
