सियासी धमाका: राज्यपाल से मिले TVK प्रमुख विजय, समर्थकों की सूची सौंप पेश किया सरकार बनाने का दावा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
TVK सुप्रीमो विजय ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, राज्यपाल से मिले, सौंपी समर्थकों की सूची

TVK Chief Vijay: तमिलनाडु की सियासत में एक नए युग का आगाज़ करते हुए तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान विजय ने राज्यपाल को अपने समर्थक विधायकों की सूची सौंपते हुए आधिकारिक तौर पर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हालिया विधानसभा चुनावों में TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। विजय ने खुद तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

#WATCH | Chennai: TVK chief Vijay meets Tamil Nadu Governor Rajendra Arlekar at the Lok Bhavan and stakes claim to form the Government in the State.
(Video: Lok Bhavan, Tamil Nadu) pic.twitter.com/wCwfKQDhzM

— ANI (@ANI) May 6, 2026

TVK के साथ खड़ी हुई कांग्रेस: मिला बिना शर्त समर्थन

सत्ता की इस दौड़ में कांग्रेस ने भी TVK का हाथ थाम लिया है। बुधवार की सुबह तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई और राज्य प्रभारी गिरीश चोडंकर ने चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय जाकर विजय से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए अपना समर्थन पत्र सौंपा। मीडिया से मुखातिब होते हुए सेल्वपेरुंथगई ने स्पष्ट किया कि पार्टी हाई कमान के फैसले के अनुसार उन्होंने राज्य की अगली सरकार के लिए TVK को अपना पूरा समर्थन दे दिया है।

The post TVK सुप्रीमो विजय ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, राज्यपाल से मिले, सौंपी समर्थकों की सूची appeared first on Aware Media.



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version