वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के अलबर्टा प्रांत में लेडुक के पास राजमार्ग 2 पर गोलीबारी की घटना में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। सामुदायिक सूत्रों द्वारा मृतक की पहचान बरिंदर सिंह के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 14 मार्च दोपहर करीब 2:50 बजे की है, जब टाउनशिप रोड 490 के पास एक संदिग्ध वाहन ने काले रंग की 2012 मॉडल होंडा सिविक कार पर फायरिंग की. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान कार के ड्राइवर को निशाना बनाया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस संदिग्ध वाहन की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि वे एक सफेद या भूरे रंग के पिकअप ट्रक की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के बाद तेज गति से भाग गया।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
