वैंकूवर, मलकीत सिंह। कनाडा के पड़ोसी देश अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के लेक ताहो क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से आठ स्कीयर की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। इस दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों में शुगर बाउल युवा स्की टीमों से जुड़े युवाओं की माताएं भी शामिल थीं, जिसने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय मीडिया और प्रशासन के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब बैककंट्री स्कीयरों का एक समूह पहाड़ी इलाके में स्कीइंग कर रहा था। अचानक ऊपर से आई बर्फीली ढलानों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई लोग बर्फ के नीचे दब गए. बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की और कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोगों को तो जिंदा बचा लिया गया, लेकिन 8 लोगों को नहीं बचाया जा सका.
बताया जा रहा है कि सभी मृतक अनुभवी स्कीयर थे। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में हुई भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा पहले से ही बढ़ गया था. इसके बावजूद कुछ लोग जोखिम भरे पहाड़ी इलाकों की ओर चले गए, जिसके कारण यह हादसा हुआ. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बर्फीले और पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले मौसम की चेतावनी और सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. फोटो कैप्शन: हादसे के बाद बर्फ में फंसे लोगों की तलाश करती रेस्क्यू टीम और मौके पर मौजूद बचावकर्मी।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
