AMN. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों देशों के बीच जंग जारी है. पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को तालिबान ने निशाना बनाकर हमला किया है. इस संबंध में आज अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गई है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं.
इनमें रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी वायुसेना का अहम एयर बेस नूर खान भी शामिल है. आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल मई में ऑपरेशन सिन्दूर के तहत नूर खान एयर बेस को भी निशाना बनाया था. अब अफगानिस्तान ने इसे नष्ट कर दिया है.
अफगान रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हमलों में रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद एजेंसी में स्थित ख्वाजाई कैंप सहित प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों में पाकिस्तान के सैन्य शासन को भारी नुकसान हुआ है. हमलों में पाकिस्तानी सेना के 32 जवानों के मारे जाने की खबर है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत(टी)अफगानिस्तान(टी)नूर खान एयर बेस(टी)पाकिस्तानी सैनिक(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
