AMN. बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। कल यहां हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बंपर जीत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अब तक 300 संसदीय सीटों वाले सदन में 200 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। बहुमत मिलने के बाद यह तय हो गया है कि बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले पीएम बनेंगे। वोटों की गिनती अभी भी जारी है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बड़ी जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है।
आपको बता दें कि 1990 के दशक से देश में प्रधानमंत्री पद पर महिलाएं (खालिदा जिया और शेख हसीना) ही नजर आ रही हैं। बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष पीएम मिलेगा। चुनाव से पहले तारिक रहमान ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और लोकतंत्र की बहाली का वादा किया था. तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 संसदीय सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल की है।
जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा
खास बात ये है कि देश की सबसे कट्टर इस्लामिक पार्टी और पाकिस्तान की आईएसआई और लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से संबंध रखने वाले जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आंदोलन के बाद पूर्व पीएम शेख हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी का शासन ध्वस्त हो गया था. इस आंदोलन के बाद देश में पहली बार चुनाव हुए हैं.
PC:starsamachar
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बांग्लादेश(टी)पीएम(टी)बीएनपी(टी)तारिक रहमान(टी)प्रधान मंत्री(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
