हिंदुओं से दगाबाजी पड़ी भारी! मुस्लिम कट्टरपंथ की आग में झुलसा ये देश, पूरे यूरोप में हड़कंप।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !

ब्रिटेन पर ‘कर्मों का प्रहार’: मंदिर की जमीन मस्जिद को दी, अब अपने ही देश में उठी बगावत की चिंगारी!

ब्रिटेन इस वक्त एक ऐसे गहरे संकट के साये में है, जिसने पूरे यूरोप को झकझोर कर रख दिया है। इसे मुस्लिम तुष्टीकरण का ‘श्राप’ कहें या नीतिगत चूक, लेकिन ब्रिटेन ने उदारता के नाम पर हिंदुओं की आस्था को जो चोट पहुँचाई थी, उसका फल उसे मिलता दिख रहा है। जिस ब्रिटेन ने कभी भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान बनवाया था, आज उसी की जमीन पर ‘पीओके’ जैसी बगावत की गूँज सुनाई दे रही है। हाल ही में ब्रिटेन ने एक 40 साल पुराने मंदिर की जमीन को मुस्लिम संस्था को बेच दिया, जिसके तुरंत बाद वहां ‘विद्रोह’ की बिजली गिरी है। अब ब्रिटेन का ही एक हिस्सा खुद को देश से अलग करने के लिए जनमत संग्रह की मांग कर रहा है। लोगों का कहना है कि वे उस ब्रिटेन का हिस्सा नहीं रहना चाहते जो तेजी से ‘इस्लामिक’ स्वरूप लेता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi के पास Gen Z के लिए वक्त नहीं, पर ‘गद्दारों’ से मिले: शिंदे गुट के सांसदों से मोदी के मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे

इतिहास खुद को दोहरा रहा है; जिस विभाजन की नींव ब्रिटेन ने भारत में रखी थी, आज वैसी ही स्थिति उसके अपने घर में पैदा हो गई है। दरअसल, लंदन से महज 120 किमी दूर पीटरबरो में स्थित ‘न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स’ में पिछले चार दशकों से ‘भारत हिंदू समाज’ का मंदिर और कम्युनिटी सेंटर सुचारू रूप से चल रहा था। इस बेशकीमती जमीन का मालिकाना हक पीटरबरो सिटी काउंसिल के पास था, जो वर्तमान में भारी बजट घाटे से जूझ रही है। इस आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए काउंसिल ने उस परिसर की नीलामी कर दी जहाँ 40 साल से हिंदू पूजा-पाठ कर रहे थे। हालांकि ब्रिटेन के हिंदू समाज ने भी इस नीलामी में हिस्सा लिया, लेकिन आरोप है कि काउंसिल ने बोलियों के मूल्यांकन में जानबूझकर लापरवाही की और पक्षपात करते हुए यह जमीन ‘यूनाइटेड किंगडम इस्लामिक मिशन’ को सौंप दी।

इसे भी पढ़ें: Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं

इस फैसले के बाद ब्रिटेन को तुष्टीकरण का ‘करंट’ लगने में देर नहीं लगी। लंदन के पास स्थित ऑक्सफोर्डशायर के निवासियों ने अब ब्रिटेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह (Referendum) का बिगुल फूंक दिया है। इस विद्रोह की मुख्य वजह सरकार द्वारा उनके इलाके में 3,750 मुस्लिम शरणार्थियों की बस्ती बसाने का फैसला है। ग्रामीणों का आक्रोश इस बात पर है कि सरकार ने स्थानीय लोगों की सहमति के बिना ही शरणार्थियों को वहां बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑक्सफोर्डशायर के लोगों का सीधा सवाल है कि उनके अधिकारों का क्या होगा? अगर इन शरणार्थियों की वजह से इलाके की डेमोग्राफी बदलती है या दंगे भड़कते हैं, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? आज ब्रिटेन अपने ही फैसलों के जाल में उलझता नजर आ रहा है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version