AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. लंबे समय बाद अक्षय की कोई नॉन-फ्रैंचाइज़ी, सोलो फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।
फिल्म ने एक हफ्ते में 96 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.55 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन किया था। 8वें दिन इसका कलेक्शन थोड़ा बढ़ा है और 6-7 करोड़ के बीच है। इस तरह 8 दिनों में भूत बांग्ला ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का कुल कलेक्शन 102 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.
दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है. दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का बॉक्स कलेक्शन क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा। फिल्म में अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग देखने को मिली है.
पीसी:यूट्यूब
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
