AMN. ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय रात्रिभोज के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है. दोनों की हल्की-फुल्की हंसी-मजाक और दोस्ताना माहौल ने सभी का ध्यान खींचा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकीय रात्रि भोज के दौरान चार्ल्स ने कहा कि आपने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते. इसलिए मैं यह कहने का साहस करता हूं कि यदि हम (ब्रिटिश) वहां नहीं होते तो आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते। चार्ल्स की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.
किंग चार्ल्स उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिश और फ्रांसीसी औपनिवेशिक इतिहास की ओर इशारा कर रहे थे। आपको बता दें कि करीब 250 साल पहले ब्रिटेन और फ्रांस दोनों अमेरिका पर कब्जा करना चाहते थे। इस संबंध में ब्रिटेन और फ्रांस के बीच लड़ाई हुई। इसमें ब्रिटेन की जीत हुई थी. किंग चार्ल्स इसी ओर इशारा कर रहे थे. इससे पहले ट्रंप ने यूरोपीय देशों से कहा था कि अगर अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में मदद नहीं की तो वे जर्मन भाषा बोलें।
PC:aajtak
(टैग्सटूट्रांसलेट)किंग चार्ल्स III(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)स्टेट डिनर(टी)व्हाइट हाउस(टी)यूएस-यूके संबंध(टी)डिप्लोमैटिक ह्यूमर(टी)एचएमएस ट्रम्प(टी)रॉयल विजिट(टी)एंग्लो-अमेरिकन इतिहास
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
