कनाडा: कैलगरी के पास भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
कनाडा: कैलगरी के पास भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

बालक समेत तीन अन्य घायल

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा के कैलगरी शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा रविवार सुबह हुआ, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायल बच्चे को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल दो अन्य लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और न ही दुर्घटना के सही कारण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा की गई है।

हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में यातायात प्रभावित रहा जबकि जांच टीमों ने मौके से सबूत जुटाए. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है.
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version