AMN. चीन की मध्यस्थता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया युद्धविराम टूट गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला बोला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने अब पूर्वी अफगानिस्तान में एक यूनिवर्सिटी और घरों को मोर्टार और मिसाइलों से निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई और 85 लोग घायल हो गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सीमा से अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी इलाकों पर मोर्टार और मिसाइलों से हमला किया गया है. अफगान तालिबान सरकार के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हमले में एक विश्वविद्यालय और आसपास के घर प्रभावित हुए हैं.
इस हमले की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने भी की है. पाकिस्तान ने इसे ख़ुफ़िया जानकारी पर आधारित सटीक कार्रवाई बताया है. पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और आईएसआईएस-के के ठिकानों को निशाना बनाया गया है. वहीं, अफगानिस्तान ने इसे नागरिक इलाकों पर हमला करार दिया है.
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
