AMN. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है. वैश्विक तेल कीमतों में लगी आग को बुझाने के लिए अब अमेरिका ने ईरानी तेल पर से प्रतिबंध हटा लिया है, ताकि तेल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाया जा सके.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की नाकेबंदी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. ईरान ने होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है.
ईरान की ओर से वहां से गुजरने वाले तेल जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. ईरान के इस कदम के बाद अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए नाटो देशों से मदद मांगी थी, लेकिन कोई भी देश अपनी सेना भेजने को तैयार नहीं था. इसी वजह से अब ट्रंप को ईरान के सामने हार स्वीकार करनी पड़ी है. इस कारण से, ट्रम्प ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि को कम करने के प्रयास में समुद्र में फंसे ईरानी तेल की बिक्री पर प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने की घोषणा की है।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)इज़राइल-अमेरिका-ईरान युद्ध(टी)होर्मुज़ की स्थिति से अमेरिका हार गया(टी)युद्ध के बीच ट्रम्प ने ईरानी तेल पर से प्रतिबंध हटा दिया
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
