AMN. ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक इंटरव्यू में कहा है कि वह ईरान के तेल पर कब्ज़ा करना चाहते हैं. रविवार को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मेरा पसंदीदा काम ईरान से तेल लेना है. इस पर कब्ज़ा करने के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने खड़ग द्वीप का जिक्र करते हुए आगे कहा कि शायद हम खड़ग द्वीप ले सकते हैं, शायद नहीं. इस द्वीप पर ईरान की सुरक्षा बहुत मजबूत नहीं है और अमेरिका इस पर आसानी से कब्ज़ा कर सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने भी ये दावा किया है.
आपको बता दें कि फारस की खाड़ी के उत्तरी भाग में स्थित खर्ग द्वीप ईरान का एक महत्वपूर्ण तेल केंद्र है। इसके जरिए वह करीब 90 फीसदी तेल का निर्यात करता है. आपको बता दें कि यह युद्ध कई कारणों से दुनिया भर के देशों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
