AMN. पिछले 10 दिनों से मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग दुनिया के लिए परेशानी का सबब बन गई है. युद्ध कब ख़त्म होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. हालांकि, इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नया अपडेट मिला है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने इस संबंध में कहा कि तेहरान के साथ युद्ध खत्म करने का फैसला नेतन्याहू से सलाह के बाद आपसी सहमति से लिया जाएगा. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने और नेतन्याहू ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो ईरान ने इजराइल को नष्ट कर दिया होता.
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमने एक ऐसे देश को तबाह कर दिया है जो इजराइल को बर्बाद करना चाहता था. ट्रंप ने कहा कि हम ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं. मैं सही समय पर फैसला लूंगा, लेकिन हर चीज का ध्यान रखा जाएगा।’ ट्रम्प के बयान से संकेत मिलता है कि नेतन्याहू के पास युद्ध समाप्त करने पर इनपुट होगा, लेकिन अंतिम निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लिया जाएगा।
पीसी:आईपीएसओएस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


