AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों के अनुरोध पर ईरान पर मंगलवार को होने वाले हमले को फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप ने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने बातचीत का मौका देने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गंभीर बातचीत चल रही है और ऐसा समझौता हो सकता है जिसे अमेरिका और पश्चिम एशिया के देश स्वीकार कर सकें.
इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को मंगलवार को प्रस्तावित हमले को अंजाम नहीं देने का निर्देश दिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना किसी भी वक्त बड़े पैमाने पर हमले के लिए तैयार रहेगी. अमेरिका के प्रस्तावित समझौते में सबसे अहम शर्त ये है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.
ईरान ने भी जवाबी हमले के संकेत दिये
उधर, ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। ईरान ने भी जवाबी हमले का संकेत दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले को टालने वाले बयान पर ईरान ने कहा कि ईरानी सेना ऐसी प्रतिक्रिया के लिए तैयार है, जो दोनों देशों के इतिहास में पहले कभी नहीं देखी गई. आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच यह विवाद दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं.
पीसी:पीबीएस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
