नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया.

AMN. प्रदेश में नगर निगम चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद कांग्रेस ने आज राजधानी जयपुर में प्रदर्शन किया है.

पोद्दार मूक बधिर स्कूल में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया. खबरों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन राजधानी जयपुर के मूक-बधिर पोद्दार स्कूल की खराब व्यवस्था और शिक्षा विभाग द्वारा मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर आयोजित किया गया था.

आज सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक और नेता त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल के पास एकत्र हुए. इसके बाद जूली के नेतृत्व में पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च शुरू किया गया.

हालांकि पुलिस ने कांग्रेस विधायक और नेताओं को ज्योतिनगर रोड पर विधानसभा के पास ही रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस विधायक दल शिक्षा व्यवस्था और मीडिया कवरेज पर रोक के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करायेगा. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं.

पीसी:एक्स

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version