ईरान के इस बयान से नाखुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, फिर ठुकराया युद्ध रोकने का प्रस्ताव

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान के इस बयान से नाखुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, फिर ठुकराया युद्ध रोकने का प्रस्ताव

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के युद्ध रोकने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान द्वारा अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र न करने से नाखुश हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने अब कहा है कि ईरान की बातचीत की नई पेशकश भी उन्हें स्वीकार्य नहीं है. ईरान का नेतृत्व भ्रमित और बुरी तरह बिखर गया है. वे समझौता तो करना चाहते हैं, लेकिन आपस में सहमत नहीं हो पाते। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से यह प्रस्ताव पहले भी दो बार मिल चुका है, जिसे वह पहले ही खारिज कर चुके हैं.

उधर, ईरान भी इस बात पर अड़ा है कि होर्मुज को तुरंत खोला जाए, परमाणु मुद्दे पर बाद में चर्चा होगी। जबकि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि दोनों चीजें एक साथ हों. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत में आने से पहले ईरान को संवर्धित यूरेनियम सौंपना होगा.

अमेरिका इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकता है

इससे पहले ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर कहा था कि इसके लिए संसद से अनुमति की जरूरत नहीं है. जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं वे देशभक्त नहीं हैं.’ वहीं, अमेरिका अब उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकता है जो ईरान को होर्मुज से गुजरने के लिए पैसे देती हैं. ये तो वक्त ही बताएगा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध कब रुकेगा. फिलहाल इसके कोई संकेत नहीं हैं.

पीसी: तार
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version