AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार धमकी देकर ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच डील फेल होती है तो वह सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम तब तक नहीं बढ़ाया जाएगा, जब तक बुधवार तक कोई दीर्घकालिक समझौता नहीं हो जाता. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दबाव के उपाय अभी भी विचाराधीन रहेंगे। इनमें ईरानी बंदरगाहों की निरंतर नाकाबंदी और दोबारा बमबारी की संभावना शामिल है।
उधर, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघार गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने अपनी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखी तो तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच दोबारा बातचीत पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होगी.
पीसी:यूगोव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


