AMN. अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौते के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हालाँकि, यह समझौता अभी तक नहीं हो पाया है। इस बीच लेबनान पर हमले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल पर कड़ी फटकार लगाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान पर इजरायल के बढ़ते हमलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया और उन्हें ‘पागल’ कहा. उन्होंने कहा कि अगर मैं वहां नहीं होता तो तुम जेल में होते, मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं, अब हर कोई तुमसे नफरत करता है, इसी वजह से हर कोई इजराइल से नफरत करता है. लेबनान पर इजरायल की बढ़ती कार्रवाई को लेकर ईरान द्वारा अमेरिका के साथ शांति वार्ता छोड़ने की धमकी देने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की है।
रिपोर्टों के मुताबिक, लेबनान पर हमलों के कारण तेहरान की वार्ता टीम मध्यस्थ के माध्यम से अमेरिका के साथ संदेशों के आदान-प्रदान को रोक रही है। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि बातचीत जारी रहेगी.
लेबनान को लेकर नेतन्याहू के सुर नरम
उधर, डोनाल्ड ट्रंप की फटकार के बाद लेबनान को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू के सुर नरम हो गए हैं. इसके बाद उसने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया. इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करके दी. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इजरायल के नेतन्याहू को बेरूत पर हमला रोकने के लिए मना लिया है, जिसके बाद इजरायली नेता ने अपने सैनिक वापस बुला लिए हैं.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
