AMN. अरब देशों सऊदी अरब, कतर, ओमान और मिस्र की चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ा. उन्होंने इस देश पर हमले को यह कहते हुए टाल दिया कि ईरान में हत्याएं कम हो रही हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरब देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि ईरान पर किसी भी सैन्य कार्रवाई के विनाशकारी सुरक्षा और आर्थिक परिणाम होंगे, जिसका सीधा असर अमेरिकी हितों पर भी पड़ेगा. इसके बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले को फिलहाल टाल दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी देश के एक अधिकारी ने कहा था कि तेहरान द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग को लेकर ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले को रोकने के लिए चार अरब देशों ने इस सप्ताह अमेरिका और ईरान के साथ गहन कूटनीति की थी। इन देशों ने अमेरिका से कहा था कि किसी भी हमले के व्यापक क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक दृष्टि से गंभीर परिणाम होंगे, जिसका असर अंततः अमेरिका पर ही पड़ेगा.
पीसी:एबीसीन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
