AMN. अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग आज 15वें दिन में प्रवेश कर गई है. युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच खबर आ रही है कि सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के 5 विमान नष्ट हो गए हैं.
ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे. एक अमेरिकी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के हमले में पांच विमान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि यह हमला कब हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस संबंध में अभी तक यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना का ‘बोइंग केसी-135 रिफ्यूलिंग’ विमान भी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में सवार सभी 6 क्रू सदस्यों की जान चली गई। ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है.
अमेरिका ने अपने कर्मचारियों से की अपील
ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है. अब अमेरिका ने ओमान में काम कर रहे अपने सरकारी कर्मचारियों, जिनका काम बहुत महत्वपूर्ण नहीं है, से देश छोड़कर वापस आने की अपील की है. उनके परिवारों को भी तुरंत ओमान छोड़ने की सलाह दी गई है। इलाके में बढ़ती लड़ाई और आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने लोगों को फिलहाल ओमान न जाने की सलाह दी है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अमेरिकी वायु सेना के विमान(टी)ईरानी हमला(टी)सैनिक(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
