हजार्डस हॉक: ढाका कार्गो टर्मिनल में आग, उड़ानें ठप्प, हवा में ज़हर का ख़तरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ढाका एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में लगी आग, पूरा एरिया जलकर खाक, जहरीली गैस फैलने का खतरा, सभी उड़ानें स्थगित

ढाका एयरपोर्ट पर भीषण आग: उड़ानें रोकी गईं, माल का भारी नुकसान

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज दोपहर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी को आनन-फानन में सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं। घटना के कारण एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

दमकल की कई टीमें आग बुझाने में जुटीं:

आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस की टीमें, सिविल एविएशन अथॉरिटी, वायुसेना की दो फायर यूनिट्स और नौसेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। 30 से अधिक अग्निशमन दस्ते आग बुझाने के काम में लगे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 के पास कार्गो विलेज में दोपहर लगभग 2:30 बजे शुरू हुई।

कोई हताहत नहीं, माल का भारी नुकसान:

खुशी की बात यह है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग की वजह से माल ढुलाई को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

उड़ानों पर असर, मार्ग बदले गए:

भीषण आग के चलते सभी उड़ाने स्थगित कर दी गई हैं। दिल्ली से ढाका जाने वाली एक फ्लाइट को कोलकाता भेज दिया गया है। इसी तरह, बैंकॉक से आई यूएस-बांग्ला और शारजाह से आई एयर अरेबिया की उड़ानों को चटगांव में उतारा गया है। कैथे पैसिफिक की हांगकांग जाने वाली उड़ान हवा में ही चक्कर काट रही है, जबकि कई घरेलू उड़ानों को भी वापस भेजा गया है।

जहरीली गैस का खतरा:

आग की वजह से जहरीली गैस फैलने का भी खतरा बताया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और आगे की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version