अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की तो अमेरिका उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा: डोनाल्ड ट्रंप

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की तो अमेरिका उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा: डोनाल्ड ट्रंप

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा विवाद खत्म नहीं हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने अब कहा है कि अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की तो अमेरिका उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने ये बयान न्यूजनेशन के कार्यक्रम ‘केटी पावलिच टुनाइट’ में दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ हुआ तो वे ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे. इससे पहले ईरान ने भी डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी थी.

ईरान की सेना के प्रवक्ता जनरल अबुल फजल शेकरची ने बयान दिया था कि डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि अगर कोई हमारे सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तरफ गलत इरादे से हाथ बढ़ाएगा तो हम न सिर्फ उसका हाथ काट देंगे बल्कि उसकी पूरी दुनिया में आग लगा देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले खामनेई के करीब 40 साल के शासन को खत्म करने की बात कही थी. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

28 दिसंबर से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है

आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच 28 दिसंबर से तनाव बढ़ गया था. ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. ये प्रदर्शन ईरान में ख़राब अर्थव्यवस्था के ख़िलाफ़ शुरू हुए थे. ये प्रदर्शन हिंसक हो गया है. इस दौरान ईरान में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है.

पीसी:जीवनी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)डोनाल्ड ट्रम्प ईरान चेतावनी(टी)यूएस ईरान तनाव(टी)ट्रम्प ईरान साक्षात्कार(टी)अयातुल्ला खामेनेई(टी)मध्य पूर्व संघर्ष(टी)अमेरिकी सैन्य तैनाती


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version