अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए ईरान ने अब ये बड़ा कदम उठाया है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए ईरान ने अब ये बड़ा कदम उठाया है.
अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए ईरान ने अब ये बड़ा कदम उठाया है.

AMN. ईरान में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. खमेनेई सरकार ने भी हिंसक प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सख्त रुख अपनाया है. ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण अब तक 3000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए अब ईरान ने बड़ा कदम उठाया है.

ईरान ने अब अपना हवाई क्षेत्र सभी के लिए बंद कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई बड़ी एयरलाइंस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इस संबंध में एयरलाइंस ने कहा कि ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उस रूट के ज्यादातर विमानों को दूसरे रूट से जाना पड़ रहा है, जिससे उड़ानों में देरी होने की संभावना है.

वहीं, कुछ उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं. कतर में अमेरिकी दूतावास ने आज सुबह एक नोटिस जारी कर अपने कर्मचारियों को अधिक सावधानी बरतने और अल उदीद एयरबेस की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी।

ब्रिटेन ने भी ये बड़ा कदम उठाया है

हालात को देखते हुए ब्रिटेन ने ईरान में अपना दूतावास बंद करने का बड़ा कदम उठाया है. ब्रिटेन ने अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है. ईरान में प्रदर्शनकारियों पर घातक कार्रवाई के बाद अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा कि हमने तेहरान में ब्रिटिश दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में अमेरिका से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है.

PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *