कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति को हत्या मामले में 25 साल की जेल
कनाडा की एक अदालत ने 2022 में हुई एक जघन्य हत्या के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति, बलराज बसरा, को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई है।
ब्रिटिश कोलंबिया के सर्वोच्च न्यायालय की एक जूरी ने मंगलवार को बसरा को हत्या और आगजनी का दोषी पाया। ‘सिटी न्यूज़’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला 17 अक्टूबर 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एक गोल्फ क्लब में विशाल वालिया की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है।
एकीकृत हत्या जांच दल (आईएचआईटी) के मुताबिक, बलराज बसरा इस मामले में दोषी ठहराए जाने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले, इकबाल कांग और डी बैपटिस्ट को भी इसी मामले में सजा सुनाई जा चुकी है।
इकबाल कांग को हत्या के लिए 17 साल की जेल और आगजनी के लिए अतिरिक्त पांच साल की सजा दी गई है। वहीं, डी बैपटिस्ट को बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा मिली है, जो कम से कम 17 साल तक चलेगी।
सभी तीन दोषियों पर 38 वर्षीय विशाल वालिया की हत्या करने के बाद एक वाहन को आग लगाने का आरोप है। ‘सीबीसी’ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) के अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद संदिग्धों की पहचान कर ली थी, लेकिन वे घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गए थे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
