डोनाल्ड ट्रंप भले ही ईरान को घुटनों पर लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हों, लेकिन तेहरान के तेवर बता रहे हैं कि वह झुकने के बजाय महायुद्ध की बिसात बिछाने में जुटा है। हाल ही में ईरान ने एक ऐसी हिमाकत की, जिसने वाशिंगटन से लेकर पेंटागन तक खलबली मचा दी है। खबर है कि एक ईरानी ड्रोन ने अमेरिकी जंगी बेड़े ‘यूएसएस अब्राहिम लिंकन’ के बिल्कुल करीब उड़ान भरी और उसकी जासूसी तस्वीरें कैद कर सुरक्षित वापस लौट आया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि ईरान अब तकनीक के जरिए अमेरिकी समुद्री किलेबंदी में सेंध लगाने में कामयाब हो रहा है।
ईरान की इस नई ताकत का केंद्र है उसका ‘शाहिद बघेरी’ ड्रोन कैरियर। फारस की खाड़ी में बंदर अब्बास पोर्ट के नजदीक तैनात यह युद्धपोत कभी एक साधारण कंटेनर जहाज हुआ करता था, जिसे 2022 से 2024 के बीच एक घातक ‘फ्लोटिंग एयरबेस’ में तब्दील कर दिया गया। जंप रैंप से लैस यह कम लागत वाला प्लेटफॉर्म न सिर्फ ड्रोन बल्कि हेलीकॉप्टर भी लॉन्च कर सकता है। यह ईरान को समंदर के बीच से ‘स्वार्म अटैक’ (झुंड में हमला) करने की क्षमता देता है, जो अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है।
इसे भी पढ़ें: एक साथ ईरान के 11 ठिकानों को तबाह करेगा अमेरिका, लीक हुआ ट्रंप का प्लान!
जब से चीन के खिलाफ अमेरिकी साजिशों की खबरें आई हैं, बीजिंग ने भी अमेरिका को घेरने के लिए ईरान का हाथ थाम लिया है। चीन ने ईरान को समंदर का सबसे खौफनाक हथियार ‘कैरियर किलर’ (DF-21D बैलिस्टिक मिसाइल) सौंप दिया है। यह मिसाइल विशेष रूप से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के फ्लाइट डेक को पलक झपकते ही तबाह करने के लिए बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें: इधर ट्रंप का परमाणु बम सूंघने वाला विमान उड़ा, उधर ईरान में डोभाल का बड़ा मिशन हुआ शुरू!
चीन का यह बड़ा कदम ट्रंप के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान को घेरने के लिए दो विशाल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स को तैनात किया है। ट्रंप ने खुली चेतावनी दी है कि यह बेड़ा वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी कहीं ज्यादा बड़ा और विनाशकारी है, जिसकी कमान खुद ‘अब्राहिम लिंकन’ संभाल रहा है। ट्रंप ने ईरान को परमाणु मोह त्याग कर बातचीत की मेज पर आने का अल्टीमेटम दिया है। इसके जवाब में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सेना का हाथ ‘ट्रिगर’ पर है और किसी भी दुस्साहस का जवाब जोरदार हमले से दिया जाएगा। चर्चा तो यहां तक है कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने अब गुप्त रूप से परमाणु शक्ति भी हासिल कर ली है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

