AMN. अच्छी सेहत के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह एक्सरसाइज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आपको बता दें कि रोजाना सीढ़ियां चढ़ने का व्यायाम बहुत ही कम समय में फेफड़ों और हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है। साथ ही यह मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में भी उपयोगी है। खाने के बाद सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से जांघें, कूल्हे, पिंडलियां और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
इससे व्यक्ति रोजमर्रा के कार्यों में चुस्त-दुरुस्त हो जाता है। वहीं हड्डियां मजबूत होती हैं। सीढ़ियाँ चढ़ने के कुछ मिनट ही लंबे, धीमे वर्कआउट के समान कार्डियो लाभ प्रदान कर सकते हैं। आपको ऐसा नियमित रूप से करना शुरू कर देना चाहिए. लंबी उम्र के लिए यह व्यायाम बहुत उपयोगी है।
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


