सावधान! ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटीन खाना किडनी और पाचन के लिए खतरनाक

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
सावधान! ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटीन खाना किडनी और पाचन के लिए खतरनाक
Health Tips: जरूरत से ज्यादा Protein Intake पहुंचा सकता है Kidney और Digestion को नुकसान

शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है, लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो यह आपके हार्ट, किडनी और पेट पर भारी असर डाल सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस अहम मैक्रोन्यूट्रिएंट की कितनी मात्रा लेना सही है और यह कैसे पता चले कि इसका सेवन अधिक हो रहा है? आइए, आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है और कैसे पहचानें कि इसकी मात्रा सीमा से ज्यादा हो रही है।

आखिर क्यों जरूरी है प्रोटीन?

स्किन, बाल और नाखून को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है।

खाना पचाने वाले एंजाइम्स का निर्माण करने के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

हमारे शरीर में हार्मोन्स को कंट्रोल करने में भी प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है।

वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है।

मसल्स की रिपेयरिंग और उनकी ग्रोथ के लिए पर्याप्त प्रोटीन लेना आवश्यक होता है।

इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने में भी प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

।इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution: क्या फेफड़ों में कालापन Lung Cancer और स्थायी डैमेज का संकेत है

कैसे तय करें प्रोटीन की सही मात्रा?

शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा प्रति ग्राम में मापी जाती है, इसलिए अधिक वजन वाले लोगों को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है।

दिनभर बैठे रहने वाले लोगों को उन लोगों की तुलना में कम प्रोटीन चाहिए होता है जो नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, एक्सरसाइज या कोई भारी मेहनत का काम करते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रोटीन की जरूरत भी बढ़ती जाती है, जिससे शारीरिक ताकत को बढ़ाया जा सकता है और मसल लॉस से बचा जा सकता है।

वेजिटेरियन और वीगन डाइट लेने वाले लोगों को अपने प्रोटीन स्रोतों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत होती है।

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के साथ-साथ किसी बीमारी से रिकवर हो रहे लोगों को रोजाना ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने के नुकसान

अगर आप लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं, तो आपकी किडनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है।

यदि आप अपने अधिकांश प्रोटीन की पूर्ति रेड मीट जैसे स्रोतों से कर रहे हैं, तो इससे हार्ट डिजीज का जोखिम काफी बढ़ सकता है।

अक्सर अधिक प्रोटीन वाले फूड आइटम्स में फाइबर की मात्रा कम होती है, जो डाइजेशन को धीमा कर देता है और पेट में गड़बड़ी महसूस होने लगती है।

ज्यादा प्रोटीन वाली प्लेट में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स के लिए जगह नहीं बचती है, जिसके कारण शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

इन संकेतों से पहचानें कि आप ले रहे हैं ज्यादा प्रोटीन

मुंह से दुर्गंध आना।

हर वक्त थकान महसूस होना।

किसी भी काम में फोकस करने में दिक्कत आना।

गैस, ब्लोटिंग, कब्ज या डायरिया की समस्या रहना।

बार-बार प्यास लगना या गला सूखना।

मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव महसूस होना।

डाइट में ऐसे करें प्रोटीन को बैलेंस

अपनी डाइट में अंडे, लो फैट डेयरी, मछली और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन को शामिल करें।

एक ही बार में सारा प्रोटीन खाने की बजाय इसे दिन के हर मील में थोड़ा-थोड़ा बांट लें।

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की सही पेयरिंग करने से यह शरीर में ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाता है।

फलियां, टोफू और नट्स जैसे प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का सेवन करने से पाचन सही रहता है और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

यदि आप प्रोटीन को शेक, पाउडर या बार्स के रूप में ले रहे हैं, तो उसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट, एडेड शुगर और एक्स्ट्रा कैलोरी की मात्रा जरूर चेक कर लें।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *