क्या आप भी कड़ाके की ठंड आते ही हीटर, रजाई और जैकेट्स खरीदने की भूल करते हैं? उस वक्त इन सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे होते हैं। अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएं, तो Black Friday Sale में ही सर्दियों की पूरी तैयारी करके पैसों की भारी बचत कर सकते हैं। यह आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है। इस बार Black Friday Sale में सामान 50% से 70% तक सस्ते मिल रहे हैं, जो यही सामान आपको जनवरी में फुल प्राइस पर मिलेगा। इसलिए इस बार इस सेल को अपने हाथ से बिल्कुल न जाने दें। कम पैसों में ये 7 चीजें जरूर खरीद लें।
Black Friday Sale 2026 में खरीदें ठंड की ये 7 चीजें
कम बजट में आप सर्दियों का सारा सामान Black Friday Sale 2026 से आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आपको बेहद किफायती दामों में बेहतरीन सामान देखने को मिल जाएगा।
रूम हीटर (Room Heater)
ठंड के मौसम में हर किसी को हीटर की जरूरत पड़ती ही है। खासकर रात के समय जब तापमान गिरकर 5-6 डिग्री तक पहुंच जाता है, तब Room Heater ही आपके कमरे को गर्माहट देता है। इस बार सेल में ऑयल फिल्ड और फैन हीटर पर भारी छूट मिल रही है। यदि आपका कमरा छोटा है, तो फैन हीटर काफी है, वहीं अगर कमरा बड़ा है, तो ऑयल फिल्ड हीटर लें, क्योंकि यह हवा को भी सूखा नहीं करते।
कंफर्टर (Comforter)
पुराने जमाने की तरह अब लोगों को 3-4 भारी रजाई ओढ़कर सोने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि अब एक अच्छा कंफर्टर ही पूरी सर्दी के लिए काफी है। यह वजन में हल्का होता है, ज्यादा गर्माहट देता है और धोने में भी बेहद आसान है। Black Friday Sale 2026 में माइक्रोफाइबर कंफर्टर पर सबसे अधिक डिस्काउंट मिल रहा है। सिंगल बेड के लिए 150 GSM और डबल बेड के लिए 220 GSM वाला कंफर्टर एकदम बेहतरीन चुनाव साबित होगा।
हॉट वटर बैग (Hot Water Bag)
वैसे तो यह बहुत छोटी और सस्ती चीज है, लेकिन काम के मामले में इसका कोई मुकाबला नहीं है। सर्दी में पैर ठंडे हो जाने पर या फिर पीठ दर्द, पेट दर्द और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए यह हॉट वटर बैग जादू की तरह काम करता है। इस बार आप स्मार्ट चॉइस करते हुए इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग ले सकते हैं। इसमें बार-बार गर्म पानी भरने का कोई झंझट नहीं रहता। इसे बस 5 मिनट चार्ज करें और यह 2-3 घंटे तक लगातार गर्म रहेगा।
गीजर
सर्दियों के दिनों में ठंडे पानी से नहाना किसी सजा से कम नहीं लगता। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आप Immersion Rod या Instant Geyser तुरंत घर ले आएं। बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड सबसे बेस्ट और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है। वहीं, यदि आपके बाथरूम में पर्याप्त जगह है, तो आप 3 लीटर वाला Instant Geyser ले सकते हैं, जिससे सिर्फ 2 मिनट में झमाझम गर्म पानी मिलने लगेगा। सेल में इन दोनों पर ही शानदार ऑफर्स चल रहे हैं।
जैकेट और स्वेटर
इस सेल का फायदा उठाकर जितना हो सके विंटर वेयर की शॉपिंग अभी ही कर लें। ब्रांडेड जैकेट और स्वेटर जो आमतौर पर 3000-4000 रुपये के मिलते हैं, वे यहां सिर्फ 999 से 1499 रुपये की भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। इस बार लेयरिंग वाला फैशन ट्रेंड में है, इसलिए अंदर पतला स्वेटर और ऊपर से स्टाइलिश जैकेट पहनें। ऐसा करने से आपको बिल्कुल ठंड नहीं लगेगी और आपका विंटर लुक भी कमाल का दिखेगा।
वूलन रग्स और कुशन
सर्दियों के मौसम में सिर्फ हमारा शरीर ही नहीं, बल्कि घर का फर्श भी बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में आपको अपने घर के अंदरूनी माहौल को भी गर्म रखना जरूरी है। फर्श पर वूलन रग्स बिछाने से पैरों में ठंड नहीं लगती और पूरा कमरा cozy महसूस होता है। इसके अलावा, वूलन कुशन Covers लगाने से आपका सोफा भी बैठने पर गर्म और आरामदायक लगेगा। इन दोनों ही चीजों को आप इस सेल से बहुत ही सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।
इलेक्ट्रिक केटल
कड़ाके की ठंड में बार-बार चाय बनाने के लिए गर्म रजाई या कमरे से बाहर निकलने में भारी आलस आता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक केटल आपके बड़े काम आएगी, जिसमें आप सिर्फ 4-5 मिनट में 1.5 लीटर पानी आसानी से खौला सकते हैं। इसमें आप चाय, कॉफी, सूप, मैगी और बच्चों के लिए दूध चुटकियों में तैयार कर सकते हैं। सेल में आपको मात्र 1000 रुपये के अंदर एक अच्छी और दमदार क्वालिटी की Kettle मिल जाएगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


