पश्चिम एशिया में ईरान के हमलों से उपजे तनाव के बीच, जहां हवाई सेवाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं कतर एयरवेज ने राहत की एक बड़ी उम्मीद जगाई है। युद्ध जैसी स्थितियों में फंसे हजारों विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए एयरलाइन 12 मार्च से अपना विशेष परिचालन शुरू कर रही है। अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार, 12 से 17 मार्च के बीच दोहा से बेहद सीमित लेकिन महत्वपूर्ण उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
इस मिशन के पहले दिन यानी 12 मार्च को हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 29 विमानों की आवाजाही होगी, जिसमें 15 प्रस्थान और 14 आगमन शामिल हैं। दोहा से उड़ान भरने वाले विमान मुख्य रूप से मुंबई, नई दिल्ली, न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट और जोहान्सबर्ग जैसे वैश्विक केंद्रों को जोड़ेंगे। वहीं, वापसी की उड़ानों में मेलबर्न, सियोल, बैंकॉक और डलास जैसे शहरों से यात्री दोहा पहुंच सकेंगे। संकट के इस दौर में कतर एयरवेज का यह कदम अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
