AMN. अमेरिका और ईरान के बीच भले ही शांति समझौता हो गया है, लेकिन दोनों देशों के बीच टकराव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अब ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र के बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर मिसाइलें दागी गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कम से कम दो मिसाइलें दागीं। ईरानी मिसाइल हमले में दो व्यापारिक जहाजों को गंभीर नुकसान हुआ है.
हालांकि, इस हमले में किसी भी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है. हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. ब्रिटेन की समुद्री व्यापार एजेंसी ने आज सुबह जानकारी दी कि ओमान के लीमा इलाके से करीब 15 किमी दूर दक्षिण की ओर जा रहे एक तेल टैंकर पर एक अज्ञात गोला गिरा.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
