ईरान ने अब दी ये धमकी, कहा- जब तक युद्ध जारी रहेगा…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान ने अब दी ये धमकी, कहा- जब तक युद्ध जारी रहेगा...

AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग विकराल रूप लेती नजर आ रही है। दोनों पक्ष युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. दोनों एक दूसरे पर लगातार मिसाइलें दाग रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, इराक, कुवैत समेत कई देशों को निशाना बनाया है।

ईरान इन देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले करता रहता है। ताजा हमले में उसने सऊदी, कुवैत और यूएई को निशाना बनाया है. युद्ध के बीच ईरान की ओर से बड़ी धमकी दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ईरान ने धमकी दी है कि जब तक युद्ध जारी रहेगा, ईरानी सेना अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों को क्षेत्र से तेल निर्यात नहीं करने देगी. अली मोहम्मद नैनी ने घोषणा की कि ईरानी सशस्त्र बल अगले आदेश तक क्षेत्र से अमेरिका, इज़राइल और उसके सहयोगियों को एक लीटर भी तेल निर्यात करने की अनुमति नहीं देंगे।

आपको बता दें कि ईरान लगातार उन खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है जहां अमेरिका के एयरबेस हैं। इस युद्ध में हिजबुल्लाह ने ईरान का साथ दिया है. उसने इजराइल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)मध्य पूर्व तनाव(टी)इज़राइल ईरान संघर्ष(टी)यूएस ईरान(टी)हिज़बुल्लाह हमले(टी)यूएई राजदूत


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version