AMN. सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी सेना द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं और बंदर अब्बास बंदरगाह के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट पर हमले के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने बड़ा दावा किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब IRGC ने एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि यह ड्रोन ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस गया था. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन करता है तो उसे जवाब देने का पूरा अधिकार है.
आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर बातचीत चल रही है. हालाँकि, अभी तक दोनों देशों के बीच कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है। इस समझौते पर दुनिया भर के देशों की नजर है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
