AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय चीन दौरे पर रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया था. अब उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी युद्ध को अमेरिका किसी भी कीमत पर जीतेगा. ईरान या तो समझौता करेगा या नष्ट हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास स्थिति को संभालने के लिए हर विकल्प मौजूद है.
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बातचीत में ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर भी चर्चा होगी. वह 13 से 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे. 2017 के बाद डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली चीन यात्रा होगी. ईरान के खिलाफ 74 दिनों की लड़ाई में अमेरिका अब तक कम से कम 29 अरब डॉलर खर्च कर चुका है.
दुनिया के देश अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं. इसके चलते भारत समेत कई देशों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पीसी:डीडीन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
