AMN. मध्य पूर्व में जारी सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत आज पाकिस्तान में हो सकती है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंच गए हैं. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ और दामाद जेरेड कुशनर आज पाकिस्तान पहुंचेंगे.
हालांकि, पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली सीधी बातचीत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के जरिए ईरान के साथ सीधी शांति वार्ता की भी बात कही है. उधर, इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि ऐसी कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि ईरान अपनी बात सीधे तौर पर नहीं बल्कि पाकिस्तान के अधिकारियों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाएगा. यानी बातचीत आमने-सामने नहीं होगी बल्कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा. इस बातचीत पर दुनिया भर के देशों की नजर है. यह तो वक्त ही बताएगा कि इस बातचीत से समस्या का समाधान निकलेगा या नहीं.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
