इजराइल ने तेहरान में किया भारी हमला, ईरान ने भी दिया करारा जवाब

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इजराइल ने तेहरान में किया भारी हमला, ईरान ने भी दिया करारा जवाब

AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने अब भयावह मोड़ ले लिया है। तेहरान में इजरायल और अमेरिका की ओर से भारी हमले किए गए हैं. ईरान ने भी इसका करारा जवाब दिया है. सऊदी अरब ने दावा किया है कि उनके प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, लेकिन उन्होंने उन सभी को हवा में ही रोक दिया। ईरानी हमलों के बाद अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास बंद कर दिया है.
अब इजराइल ने ऐलान किया है कि वह ईरान के खिलाफ अमेरिका के साथ शुरू हुई जंग के ‘नए चरण’ में प्रवेश कर चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि आगे और भी चौंकाने वाली घटनाएं होंगी, जिनका मैं खुलासा नहीं करना चाहता। अमेरिका ने भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिये हैं. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने घोषणा की कि ईरान और तेहरान के खिलाफ सैन्य शक्ति में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है।

यह चेतावनी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दी है

दूसरी ओर, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से बयान आया कि ईरान दीर्घकालिक युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही उन्नत हथियार पेश करेगा जिनका इस्तेमाल अभी तक संघर्ष में नहीं किया गया है। ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान के दुश्मनों को हमलों की अगली लहर के लिए तैयार रहना चाहिए. ईरान की नई पहल और हथियार तैयार हैं.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version