AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार ईरान पर हमला हुआ तो इसके परिणाम सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि युद्ध पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा.
राजधानी तेहरान में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए 86 वर्षीय खामेनेई ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि अगर उन्होंने इस बार युद्ध शुरू किया तो यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती करने के बाद खामनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी है.
ईरान की इस्लामी क्रांति की सालगिरह पर खामेनेई ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह ईरान के तेल और प्राकृतिक गैस संसाधनों को हड़पना चाहता है। उन्होंने हाल में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों को भी विदेशी साजिश करार दिया और कहा कि यह एक तरह का तख्तापलट था, जिसे नाकाम कर दिया गया.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)खामेनेई(टी)अमेरिकी राष्ट्रपति(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)ईरान(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

