AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद इजराइल ने फिर से लेबनान पर हमले शुरू कर दिए हैं. इजरायली सेना ने बुधवार रात पूरे लेबनान पर हवाई हमले किए। इजराइल ने महज 10 मिनट के अंदर लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर दिया. इसमें 250 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है.
इस हमले में हिजबुल्लाह के नए प्रमुख नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हर्षी के भी मारे जाने की खबर है. इस संबंध में इजरायली सेना की ओर से दावा किया गया है. कासिम को पूर्व हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नरसल्लाह की हत्या के बाद नियुक्त किया गया था, जिन्हें इज़राइल ने मार डाला था।
हमले में इजराइल ने कासिम को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकला. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि बुधवार रात बेरूत में आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे पर आईडीएफ द्वारा किए गए हमले में हिजबुल्लाह महासचिव कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हर्षी भी मारे गए।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
