स्विट्जरलैंड के बर्फीले पहाड़ों में नए साल के जश्न का शोर उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक आलीशान बार में हुए भीषण धमाके ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, क्रान्स-मोंटाना के मशहूर स्की रिसॉर्ट शहर में स्थित ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार एंड लाउंज’ में हुए इस खौफनाक धमाके और उसके बाद लगी आग ने कई जिंदगियां लील ली हैं, जबकि कई अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
स्विस स्की रिसॉर्ट में मौत का तांडव: कई लोगों ने गंवाई जान
पुलिस प्रशासन ने पुष्टि की है कि गुरुवार तड़के क्रैंस-मोंटाना के पॉश स्की रिसॉर्ट शहर में एक जानलेवा धमाके ने कोहराम मचा दिया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह विस्फोट एक आलीशान अल्पाइन स्की रिसॉर्ट के भीतर स्थित बार में हुआ। क्रैंस-मोंटाना दुनिया भर के पर्यटकों, विशेषकर ब्रिटिश नागरिकों की पहली पसंद माना जाता है। स्विट्जरलैंड के सिएरे जिले में स्थित यह इलाका राजधानी बर्न से महज दो घंटे की दूरी पर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा शहर नए साल के स्वागत के जश्न में डूबा हुआ था।
मिस्टीरियस ब्लास्ट: जश्न की जगह बन गई श्मशान
स्विट्जरलैंड पुलिस के अनुसार, पर्यटकों के पसंदीदा ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार’ में तड़के करीब 1.30 बजे (स्थानीय समय) जोरदार धमाका हुआ। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया, जबकि विशेषज्ञ धमाके के असल कारणों की तलाश में जुटे हैं। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन ने इस त्रासदी पर कहा, “फिलहाल धमाके के कारण अज्ञात हैं। इस भीषण घटना में कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।”
इसे भी पढ़ें: मुल्ला छोड़ो ईरान, खामेनेई को Gen Z का सीधा चैलेंज! 17 प्रांतों में स्कूल-दफ्तर बंद
400 की क्षमता वाले बेसमेंट में मची तबाही, 2012 जैसी त्रासदी का डर
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट बार के बेसमेंट इलाके में हुआ, जहां करीब 400 लोगों के बैठने की जगह थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि यह संख्या 2012 की सिएरे कोच दुर्घटना जितनी बड़ी हो सकती है, जिसमें 28 लोगों की मौत हुई थी। इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना स्थल की भयावह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें बार को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारत-इजरायल के कट्टर दुश्मन को ट्रंप थमा रहे खतरनाक F-35, भड़क गए नेतन्याहू
खूबसूरत वादियों में पसरा मातम: पर्यटन का गढ़ है क्रैंस-मोंटाना
स्विस आल्प्स की गोद में बसा क्रैंस-मोंटाना दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और गोल्फ के शौकीनों के लिए यह जन्नत माना जाता है। राजधानी बर्न के करीब होने के कारण यहां साल भर भीड़ रहती है। यह दुखद घटना जिनेवा के ऐतिहासिक फोर सीजन्स होटल डेस बर्गेस में लगी आग के कुछ महीनों बाद हुई है। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड पिछले कुछ समय से आग की घटनाओं से जूझ रहा है। आंकड़ों की मानें तो 2001 से 2024 के बीच, आग लगने की वजह से स्विट्जरलैंड के 3% से अधिक जंगल नष्ट हो चुके हैं।
An explosion followed by a fire ripped through a bar in the Swiss resort town of Crans-Montana, killing several people and leaving others critically injured, police said. pic.twitter.com/XjH7NkjPkS
— Open Source Intel (@Osint613) January 1, 2026
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


