पाकिस्तान में मचा कोहराम: गाजा समर्थन में निकली भीड़ पर सेना का कहर, गृह युद्ध जैसे हालात!
पाकिस्तान इन दिनों सुलग रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते आतंक के बाद अब देश के अंदर ही हालात बेकाबू हो गए हैं। ताजा खबर तो ऐसी है जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान जैसे देश में एक ऐसा गृह युद्ध छिड़ा है कि लाशों के ढेर लग गए हैं। मुरीदके में कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। खबर है कि सेना ने 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 2000 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह खूनी खेल तब खेला गया जब TLP के हजारों समर्थक गाजा के समर्थन में इस्लामाबाद की ओर कूच कर रहे थे।
शहर-शहर जल उठे, लाहौर में खून का सैलाब
इस नरसंहार ने पूरे पाकिस्तान में दहशत फैला दी है। लाहौर से करांची और इस्लामाबाद तक, हर जगह बारूद की गंध तैर रही है। खासकर लाहौर में हालात बेहद खूनी हो चुके हैं। TLP के उग्र कार्यकर्ता और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। पाकिस्तानी सेना प्रदर्शनकारियों पर कहर बनकर टूट रही है। पाक रेंजर्स ने बख्तरबंद गाड़ियों से 70 लोगों को कुचल दिया। सेना की गोलीबारी के जवाब में लोग सड़कों पर उतर आए और पत्थरबाजी व सरकारी गाड़ियों को निशाना बनाया। खबरें तो ये भी हैं कि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कई लापता हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।
सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर सेना
TLP के बढ़ते विरोध को देखते हुए कई शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबलों और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस्लामाबाद के रेड जोन को किले में तब्दील कर दिया गया है और कई होटलों को खाली कराया गया है। ये वही TLP है जिसे कभी पाकिस्तानी फौज ने ही ‘जिहादी बम’ बनाने के लिए तैयार किया था, और अब वही फौज उसके सामने बेबस नजर आ रही है।
गाजा का मुद्दा बना चिंगारी, पाकिस्तान में बगावत
इजराइल द्वारा गाजा में की गई हत्याओं के विरोध में गुरुवार को शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार को और भड़क उठा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए। लाहौर के आज़ादी चौक के पास हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए, जहां कई पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और कई अधिकारी घायल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कई इलाकों में बैरिकेड्स, शिपिंग कंटेनर और खाइयाँ तक बना दीं। TLP के हजारों समर्थक, जिनका नेतृत्व संगठन के प्रमुख साद रिज़वी कर रहे थे, अमेरिका दूतावास के पास प्रदर्शन करना चाहते थे। लाहौर, इस्लामाबाद से लगभग 370 किलोमीटर दूर है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
