AMN. फिलीपींस में आज बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है. आस – पास आज सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के कारण फिलीपींस में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक शख्स की मौत की खबर भी सामने आई है.
कई लोग घायल भी हुए हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया जा रहा है. फिलीपींस के सीस्मोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
भूकंप के बाद फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है. इस भूकंप के कारण कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए.
पीसी:india.com
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
