हेग में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- अगर हालात नहीं बदले तो…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
हेग में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- अगर हालात नहीं बदले तो...

AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं। इसके तहत वह अब नीदरलैंड पहुंच गए हैं। वह नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के विशेष निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया है. इस दौरान भारतीय प्रवासियों ने कथक, गरबा और भोजपुरी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दीं.

हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनिया के मौजूदा हालात पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन स्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज मानवता कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है. पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है. अगर हालात नहीं बदले तो पिछले कई दशकों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी. दुनिया की एक बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जायेगी.

पीएम मोदी ने इस दौरान हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी बात की. यहां उन्होंने भारत में बढ़ते वोटिंग प्रतिशत और महिलाओं की बड़ी भागीदारी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में 80 से 90 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनावों में महिलाओं की भागीदारी भी बहुत अधिक थी।

आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान विवाद दुनिया भर के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। दुनिया के देश कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version