स्पेन: दो ट्रेनों के बीच टक्कर, 21 लोगों की मौत, 73 घायल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
स्पेन: दो ट्रेनों के बीच टक्कर, 21 लोगों की मौत, 73 घायल

AMN. दक्षिणी स्पेन में रविवार को एक दुखद ट्रेन हादसा हुआ। यहां एक हाई-स्पीड ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत की खबर है। इस हादसे में 73 लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन विपरीत दिशा में ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई. इसी के चलते ये दर्दनाक हादसा हुआ है.

स्पेन की रेलवे संस्था ADIF ने सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी दी है. संस्थान ने कहा कि मलागा और मैड्रिड के बीच एक शाम की ट्रेन पटरी से उतर गई और मैड्रिड से ह्यूलवा (स्पेन का एक और दक्षिणी शहर) जा रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रविवार शाम 5:40 बजे GMT (11:10 pm IST) स्पेन के कॉर्डोबा में एडम्यूज स्टेशन के पास हुई। यहां इर्रेओ 6189 मलागा-टू-मैड्रिड ट्रेन एडम्यूज में पटरी से उतर गई और पास के ट्रैक पर चली गई। बगल वाले ट्रैक पर मैड्रिड से हुएल्वा जाने वाली ट्रेन थी और वह भी पटरी से उतर गई. इस ट्रेन दुर्घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड सेवा बाधित हो गई। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

थाईलैंड में भी हुआ था हादसा

आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में थाईलैंड में भी ट्रेन के पटरी से उतरने की ऐसी ही घटना हुई थी. यहां क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई. इस घटना में कम से कम 22 लोगों की जान चली गयी. और 73 घायल हो गए.

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग अनुवाद करने के लिए)स्पेन ट्रेन टक्कर(टी)हाई-स्पीड ट्रेन दुर्घटना(टी)अदामुज़ स्टेशन(टी)कॉर्डोबा ट्रेन दुर्घटना(टी)इरियो ट्रेन पटरी से उतरना(टी)मैलेगा मैड्रिड ट्रेन(टी)मैड्रिड ह्यूएलवा ट्रेन(टी)ट्रेन दुर्घटना स्पेन(टी)रेल आपदा(टी)अंडालुसिया ट्रेन सेवा


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version