AMN. हर साल देश में बड़ी संख्या में लोग दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी वजह से हार्ट अटैक आज लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ती उम्र, तंबाकू का सेवन और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली हार्ट अटैक का मुख्य कारण है। इन लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं, हृदय और किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी इसका खतरा अधिक होता है। कोरोनरी धमनी रोग वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।
आपको बता दें कि हार्ट अटैक की संभावना 40 से 75 साल की उम्र में सबसे ज्यादा होती है। मेटाबोलिक सिंड्रोम वाले लोगों को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एचआईपी या एड्स रोगियों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ सकता है।
पीसी:खेतानहॉस्पिटल।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
