आर्थिक महायुद्ध की सुगबुगाहट! न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूरोपीय यूनियन अब अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी में है। ईयू एक ऐसे कड़े कानून के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों के लिए यूरोपीय बाजारों की राह बेहद मुश्किल हो सकती है। यह जवाबी कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति के उस सोशल मीडिया एलान का नतीजा है, जिसमें 1 फरवरी से 10 फीसदी टैरिफ थोपने की बात कही गई है। इस फैसले की आंच डेनमार्क, फ्रांस और जर्मनी समेत आठ देशों पर पड़ेगी, जिन्होंने अब एकजुट होकर डेनमार्क और ग्रीनलैंड के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
