AMN. ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी देश को धमकी दी है. अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान समझौते की राह पर नहीं आया और होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापार के लिए नहीं खोला तो उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ईरान को तबाही झेलनी पड़ेगी. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान को फिर बड़ी धमकी दी है.
ट्रुथ पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है और जल्द समझौता करने और होर्मुज को खोलने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक नए और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है, ताकि ईरान में हमारे सैन्य अभियान को समाप्त किया जा सके।
उन्होंने इस संबंध में आगे लिखा कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला गया तो हम ईरान को इस तरह नष्ट कर देंगे कि हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खड़ग द्वीप (और शायद सभी जल शोधन संयंत्रों को भी!) पर बमबारी करके उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। हमने अभी तक जानबूझकर यह सब “छुआ” नहीं है।
यह हमारे कई सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि यह हमारे कई सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा, जिन्हें पुराने शासन के 47 साल के आतंक शासन के दौरान ईरान ने बेरहमी से मार डाला था। आपको बता दें कि इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
