ईरान को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर नहीं हुआ समझौता तो अमेरिका फिर…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर नहीं हुआ समझौता तो अमेरिका फिर...

AMN. अमेरिका-ईरान विवाद को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच इस वक्त काफी दोस्ताना बातचीत चल रही है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हम अच्छी बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इसकी अच्छी संभावना है कि कुछ घटित होगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम वही करेंगे जो हम दो दिन पहले कर रहे थे।

ईरान को लेकर उन्होंने ये भी कहा कि आप उन्हें रिश्वत नहीं दे सकते, आपको उन्हें हराना होगा और हम उन्हें बुरी तरह हरा रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है. अमेरिका ने ईरान की नौसेना, वायु सेना, नेतृत्व और विमान भेदी हथियारों को नष्ट कर दिया है। अपने एक्शन को लेकर ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख नहीं अपनाया होता तो बातचीत की कोई संभावना नहीं होती.

तेहरान ने कूटनीति का रास्ता नहीं छोड़ा है: इस्माइल बघई

उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि तेहरान ने कूटनीति का रास्ता नहीं छोड़ा है और बिचौलियों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जारी है.

पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version